फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजानन की भक्ति में शहर लीन, भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
पन्नालाल मंदिर में गणेश महोत्सव पर पूजन करते अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गणेश महोत्सव को लेकर शहर भर में धार्मिक आयोजनों की धूम है। भक्ति में लीन भक्तों का उत्साह बस देखते ही बन रहा है। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान है।
विज्ञापन

अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले शुक्रवार को श्री पन्नालाल मंदिर रामघाट रोड पर श्री गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां मंदिर महंत गौरव भारद्वाज, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, कार्यक्रम संयोजक अनिल राज गुप्ता, अभिषेक भारद्वाज, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश चंद पेठे वाले, प्रदेश युवा चेयरमैन मानव महाजन, जिला महामंत्री ठा. राजीव सिंह, हरी गुप्ता, महानगर महामंत्री विशाल भगत, आलोक वात्सल्य आदि मौजूद रहे।
अचलताल स्थित सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में तीसरे दिन संत विदाई कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने बताया कि नाथ संप्रदाय, जूना अखाड़ा, उदासी अखाड़ा, स्वामी अखाड़ा से पहुंचे संतों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

संस्कार भारती उत्सव द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा महोत्सव में श्री वार्ष्णेय मंदिर में भजनों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भजनों पर नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। यहां चंद्रशेखर ऋषि, उमेश वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, मुक्ता गुप्ता, पंकज, अशोक सराफ, नितेश वार्ष्णेय, दीपक गोल्ड, नवरत्न कुमार, मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा ने गणेश का पूजन कराया। नृत्य प्रतियोगिता में दीप्ति वार्ष्णेय, रिया वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, राशि सारस्वत, समर्थ गुप्ता, तानिया महेश्वरी, देविका गुप्ता, पीहू वार्ष्णेय, याशी वार्ष्णेय, गौरी कश्यप, छवि सिंह को विजयी घोषित किया गया। पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय और पूनम राना ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मीडिया प्रभारी भुवनेश आधुनिक के अनुसार शनिवार को सांय छह बजे से खाटू श्याम की भजन संध्या होगी।

वार्ष्णेय मंदिर में गणेश महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती बच्ची। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें