गणेश महोत्सव पर शहर में धार्मिक उल्लास बना हुआ है। चारों तरफ भजन- कीर्तन की धूम है। गणपति, गजानन की आरती के लिए श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हर तरफ गणेश उत्सव का उत्साह दिखाई दे रहा है। शाम होते ही मंदिर एवं गणेश प्रतिमा के पांडाल भक्ति रस में डूब जाते हैं। इसके साथ ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की भी शुरुआत हो गई है। संस्कार भारती उत्सव द्वारा आयोजित श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री गणेश पूजा महोत्सव में संगीतिका संगीत एवं नृत्य कला केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शुभारंभ सुमन, प्रतिष्ठा, सोनम, वर्णिका के की श्री गणेश वंदना से हुआ। ईशानी वार्ष्णेय एवं दिव्या शर्मा ने मीठे रस से भरी राधा रानी लागे... सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। राधा- कृष्ण की भक्ति पर आधारित सामूहिक नृत्य में अहाना, आरना ,आयशा, ऋषिका, सुक्ति ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सुमन, प्रतिष्ठा, सोनम, वर्णिका के होली गीत रंग- रंग दे पर भक्त झूम उठे। अर्पित,कंचन, करिश्मा के होली पर आधारित नृत्य ने मंत्रमुग्ध कर दिया। अनाया, वर्णिका, निशांत चोपड़ा, ऋतिक, प्रियंका, हिमाद्री, देविका, रतन अग्रवाल, सृष्टि आदि की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी। संगीतिका नृत्य कला केंद्र की निर्देशिका मीनाक्षी नागपाल ने सत्यम, शिवम, सुंदरम.. गाकर मन मोह लिया। श्री गणेश का पूजन मुकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, पीएल गोपाल, अरुण, अनु बीड़ी, संजीव महेश्वरी, संजीव स्क्रैप, रविता महाशय, त्रिलोकी आस्था, मुकेश वार्ष्णेय, भुवनेश आधुनिक आदि उपस्थित थे।
गणेशजी की धूमधाम से मनी छठी
अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्ध गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के 11 दिवसीय कार्यक्रम के छठवें दिन गणेशजी महाराज की छठी मनायी गई। मंदिर महंत विनय नाथ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में रुद्राभिषेक अमलेश अग्रवाल ने किया। छठी पूजन में महिलाओं ने ढ़ोलक पर मंगल एवं भक्ति गीत गाए। इस खुशी में मिठाई एवं उपहार लुटाए गए। आयोजन में रानी देवी, अल्पना वार्ष्णेय, क्षमा वार्ष्णेय, कृपा देवी, मोना वार्ष्णेय, अनिता वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा। उधर, शनिचरी मंदिर तुर्कमान गेट पर श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती समेत गणेश महोत्सव कमेटी के सदस्यों कोसम्मानित किया गया। आयोजन में व्यवस्थापक शेर सिंह सैनी पार्षद, भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय, विक्की सैनी, नरेश सैनी, विशाल सैनी, विनोद सैनी आदि का सहयोग रहा।