गणेश महोत्सव के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में 27 अगस्त को भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसे लेकर 25 अगस्त को श्री गणेश संस्कार एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में रामघाट रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता हुई।
संस्था के अध्यक्ष योगेश महाजन, महामंत्री कुंवर प्रमोद सेनानी, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार वार्ष्णेय, उपमहामंत्री प्रशांत अग्रवाल एवं मुख्य संयोजक विशाल महाजन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से 6 सितंबर से टीकाराम मंदिर में गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। नौ दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर विजय महाजन, यशपाल सिंह लोधी, लोकेश अग्रवाल, संजीव मूर्ति, अर्चना रंजन, विशाल चंद्रा, विशाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
ये होंगे कार्यक्रम
- 27 अगस्त को श्री गणेश मूर्ति की स्थापना टीकाराम मंदिर पर
- 28 अगस्त को एक शाम श्री खाटू श्याम जी के नाम अमृता सिंह
- 29 अगस्त को श्री जी भजन संध्या वैष्णव भक्तों
- 30 अगस्त को माता की चौकी चंदन शर्मा हाथरसी
- 31 अगस्त को एक शाम राधा रानी के नाम खुशबू शर्मा राधा दिल्ली
- 1 सितंबर को एक शाम भोले के नाम भस्म आरती पवन बृजवासी
- 2 सितंबर को एक शाम बजरंगबली के नाम जिसमें राजा छबीला उड़ते हुए हनुमान जी की झांकी व सुंदरकांड सोमेश पंडित जी
- 3 सितंबर को एक शाम बांके बिहारी के नाम मनोज शर्मा रसिका पागल भजन सम्राट
- 4 सितंबर को हरियाणवी भजन संध्या प्रेमलता सोनिया एवं भोजवीर दिल्ली के कलाकारों
- 5 सितंबर को भजन संध्या वृंदावन के कलाकारों
- 6 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे से गणेश विसर्जन यात्रा टीकाराम मंदिर से प्रारम्भ हो कर राजघाट तक