फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन...

विज्ञापन
अचल ताल गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव पर माता की चौकी में भजन गातीं कलाकार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक पिछले पांच दिन से गणेश महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह भक्त धार्मिक आयोजनों के साथ ही गणपति की उपासना में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर पर माता की चौकी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पूजन प्रदीप वर्मा ने किया। दिलीप एंड पार्टी के कलाकारों ने माता के भजनों पर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कलाकार सतीश कपूर ने कजरारे, तेरे मोटे-मोटे नैना... भजन गाकर भक्तों का मन उत्साहित कर दिया। महक गोस्वामी ने मां मुरादें पूरी करदे हलवा बाटूंगी..., मुझे मां से गिला बेटियां क्यों पराई हैं.. सुनाकर भाव विभोर कर दिया। विनय नाथ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मोहन वर्मा, नीरज वर्मा, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। उधर, रघुवीरपुरी में अतुल तिवारी के नेतृत्व में भक्तों ने आकर्षक दरबार सजाया है। जहां भक्त पूजा-अर्चन करने के साथ ही भजन-कीर्तन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें