फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर विराजेंगे विघ्न विनाशक, सजे बाजार

विज्ञापन
गणेश पूजन के लिए रामघाट रोड पर श्री गणेश की मुर्ति की खरीदारी करते परिवार के सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मोहर्रम एवं गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम ने शनिवार को अफसरों की बैठक बुलाकर बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। साथ ही ताजिया निकलने वाले मार्गों और अन्य व्यस्ततम बाजारों में लटके विद्युत तार कसवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए कि विद्युत, नगर निगम एवं अन्य विभागों के अफसर मोहर्रम के जुलूसों के रास्तों का अफसर भ्रमण कर लें। यह सुनिश्चित करें कि जुलूसों के रास्ते में पोस्टर, बैनर, बिजली के तारो को हटाएं और इसके अलावा जुलूस के मार्ग पर सफाई, चूने व पानी का छिड़काव, मार्ग प्रकाश व्यवस्था व पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के साथ जुलूस मार्गों की सड़कों की मरम्मत व टूटी नालियों को सही कराया जाय।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इस मौके पर महापौर मो. फुरकान, सीडीओ अनुनय झा, एसपी सिटी अभिषेक, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें