फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जुआ खेल रहे लोगों को रोकना पड़ा भारी, सिपाही पर हमला कर वर्दी फाड़ी, अंगुली-कान में आई चोट

Mon, 02 Nov 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सड़क के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें जुआ खेलने से रोकने का प्रयास किया तो आरोपी राकेश ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार में जुआ खेल रहे लोगों को रोकना सिपाही ललित को भारी पड़ गया। आपातकालीन सेवा गश्ती वाहन पर तैनात सिपाही ललित पर राकेश नाम के आरोपी ने हमला कर दिया। इससे उसकी अंगुली और कान में चोट आई व वर्दी फट गई। हमले के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिपाही ललित ने बन्नादेवी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि वह थाना पुलिस की टीम के साथ एक घटना की सूचना मिलने पर नगला कलार गए थे। वहां सड़क के ही पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें जुआ खेलने से रोकने का प्रयास किया तो आरोपी राकेश ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। 

हमले में सिपाही ललित के कान और बाएं हाथ की अंगुली में गंभीर चोटें लगी। इसके बाद आरोपी राकेश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। सीओ धनंजय सिंह कहना है कि मामले में बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 121(ए), और 132 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें