फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की गोली मारकर हत्या

Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
राजेश कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गभाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव चूहरपुर में सराफा व्यवसायी गांव मढ़ौला निवासी राजेश कुमार (28) की मंगलवार देर शाम सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था कि कटरा-मढ़ौला के मध्य अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया। करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत की आभूषण वाला उसका बैग भी गायब है, जिसके चलते लूट के विरोध में हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। 
विज्ञापन


मगर पुलिस वारदात के मूल में किसी अन्य वजह की खोज रही है। देर रात तक पुलिस टीम टोल प्लाजा के सीसीटीवी आदि के जरिये सुराग खोज रही थी। सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर प्रताप सिंह के तीन बेटों में दूसरे नंबर का राजेश चूहरपुर में सराफे की दुकान है, जबकि बड़ा भाई शैलेंद्र भांकरी में और सबसे छोटा राज कपूर भरतरी पर सराफा की दुकान चलाता है। 

घर में निर्माण कार्य चलने के कारण इन दिनों राज कपूर अपनी दुकान पर नहीं जा रहा था। शीलेंद्र व राजेश दुकान पर आ रहे हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे शीलेंद्र अपनी दुकान बंद कर घर जाते समय रास्ते में राजेश को घर आने के लिए आवाज लगाकर निकला था। इसके बाद करीब सात बजे राहगीरों ने उसकी खून से लथपथ लाश जीटी रोड से कटरा-मढ़ौला मार्ग पर पड़ी देखी। एक पैर उसकी बाइक के नीचे दबा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि बाइक पर चलते समय ही गोली मारी जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर आ गए। एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ नीरज जादौन के अलावा गभाना व चंडौस पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन राजेश को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फौरी पूछताछ में किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया। उन्होंने बताया कि राजेश के पास करीब 50 हजार रुपये कीमत की चांदी और इतने का ही सोना था, जिसे बैग में लेकर वह गांव आ रहा था। मौके पर बैग गायब है। इस जानकारी पर पुलिस ने घंटों आसपास के इलाके में बैग की खोज की, मगर वह नहीं मिला। परिजनों का अंदेशा है कि हत्या लूट के विरोध में की गई होगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी दुकान से लेकर घटनास्थल तक बारीकी से जानकारी करते हुए जांच की। टोल प्लाजा के सीसीटीवी की भी देर रात तक पड़ताल जारी थी। गभाना पुलिस को परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार था।



सराफ राजेश की हत्या जिस तरह हुई, उससे सिर्फ लूट की बात गले नहीं उतर रही है। हत्या की वजह खोजने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका खुलासा होगा। 
विज्ञापन

अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें