फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में नहीं देखा जा सकेगा चंद्र व सूर्य ग्रहण

Wed, 03 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सी रानाडे ने कहा कि पृथ्वी हर सेकेंड अपनी कक्षा से तीस किलोमीटर दूर हटती जा रही है। सूर्य अपनी आकाश गंगा से लगभग 230 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से आगे जा रहा है और चंद्रमा पृथ्वी से हर साल 30 सेंटीमीटर टाइडर फोर्स की वजह से दूर जा रहा है।
विज्ञापन


इसके प्रभाव से भविष्य में हम चंद्रमा एवं पूर्ण सूर्य ग्रहण जैसी घटनाओं को पृथ्वी से नहीं देख पायेंगे। डॉ. रानाडे राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में चल रही 14 दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान के रंग विज्ञान के संग के तहत् मंगलवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित फेस टू फेस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 इस मौके पर उन्होंने समाज में फैल रहीं ग्रहण संबंधित भ्रांतियों पर विधिवत प्रकाश डाला और जब उनसे ऐलियन जैसी आकृतियों को पृथ्वी पर देखे जाने जैसी कथित बातों को पूछा गया तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया कि ऐसी कोई आकृति नहीं है और न ही कभी देखी गई है। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम एवं एसडीएम अतरौली अमित कुमार ने किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक जिया अहमद खान ने बताया कि बच्चों के लिये बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन शनि कुमार ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें