फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी का दिल्ली में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवंतिका फेस वन निवासी 48 वर्षीय दवा कारोबारी का अंतिम संस्कार शुुक्रवार को दिल्ली में कर दिया गया। बृहस्पतिवार को अपोलो में उपचार के दौरान कोरोना वायरस से उनकी मौत हो गई थी। शोक में दवा की थोक मंडी फफाला बंद रहा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात सूचना मिलने के बाद दवा कारोबारी के दो बेटे एवं बेटी को भाई के साथ दिल्ली भेजा गया था। रात्रि में अधिकारियों ने उनके लिए यात्रा पास बनाए। उपचार के दौरान बुजुर्ग चाचा, पत्नी, पत्नी का भतीजा एवं ड्राइवर साथ थे। जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि दवा कारोबारी का अंतिम संस्कार दिल्ली में कर दिया गया है। अंतिम संस्कार के बाद परिजन वापस आ गए हैं। उनके निधन से हम लोगों ने एक मजबूत साथी खो दिया है।
वह एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वह ऊर्जावान व्यक्ति थे और उनमें बहुत संभावनाएं थी। उनके निधन के शोक में शुक्रवार को फफाला बाजार बंद रहा। अब बाजार शनिवार को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें