फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बकरीद, रक्षाबंधन और श्रीराम जन्मभूमि के पूजन तक जिले में रहेगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाइडलाइन जारी
विज्ञापन

- आज से बकरीद, रक्षाबंधन और श्रीराम जन्मभूमि के पूजन तक जिले में रहेगी सख्ती
- रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं
- श्रीराम जन्मभूमि पूजन पर सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजन और जुलूस निकालने पर पाबंदी
बकरीद व रक्षाबंधन से लेकर पांच अगस्त को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि पूजन वाले दिन तक जिले में हाई अलर्ट रहेगा। आज से मजिस्ट्रेट ड्यूटी आगामी छह अगस्त तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर नौ सेक्टरों में बंटा रहेगा। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने 30 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। वहीं, एसपी सिटी अभिषेक ने इतने ही पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। डीएम ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
डीएम ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश हैं कि ऐसे लोगों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाए। साथ ही संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सख्त पहरा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बकरीद को सख्त गाइड लाइन जारी है। इसमें किसी भी स्थल पर सामूहिक नमाज, कुर्बानी पर पाबंदी रहेगी। रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों को खोलने की परमिशन नहीं है। पांच अगस्त को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि पूजन को लेकर सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजन करने और जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। लोग घरों में रहकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन परिवार वालों के साथ करें।
विज्ञापन

ये क्षेत्र सेक्टर मजिस्ट्रेटों के हवाले
एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के मुताबिक, ईदगाह मस्जिद, ईदगाह संपूर्ण क्षेत्र, देहली गेट, कोतवाली, सासनी गेट, बन्नादेवी व गांधी पार्क, सिविल लाइंस व क्वार्सी, देहली गेट चौराहे से हीरानगर चौराहा व सराया कावा तिराहा, चौकी तुर्कमान गेट व भुजपुरा, सब्जी मंडी, चंदन शहीद तिराहा, जामा मस्जिद के दक्षिण-पश्चिम, कोना गली बालाये किला, मिनी बस अड्डा मस्जिद के पीछे की तरफ, चरखवालान चौराहा, पानी की टंकी के सामने गोविंद नगर मोड़, कर्बला रोड तिराहा, जमालपुर चौकी, हबीब हॉल के सामने, क्वार्सी बाईपास मस्जिद को सेक्टर में तब्दील किया गया है।
पीस कमेटियों की बैठक के निर्देश
बैठक में मौजूद एसएसपी ने सभी सीओ, इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने थानों में पीस कमेटियों की बैठक करें। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें। अराजक तत्वों को चिन्हित किया जाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बकरों की पैंठ पर पाबंदी, अफवाह फैलाने वालों को होगी जेल
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह बकरों की पैंठ पर भी पाबंदी लगाने का आदेश दिया है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि शासन ने साफ तौर पर कहा है कि कुर्बानी के नाम पर गोवंश की कुर्बानी देने वालों पर निगाह रखी जाए। इस प्रकार का कोई कृत्य करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। खुले स्थानों पर कुर्बानी और खुले में मांस ले जाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अगर त्योहार के दौरान कोई अराजक तत्व भ्रामक सूचना फैलाकर शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें