फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मां की डांट से क्षुब्ध युवक ट्रेन के आगे कूदा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 12 May 2025 10:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीन बहनों के बीच इकलौते भाई को बाजार से घर पहुंचने पर मां ने किसी बात पर डांट दिया। वह इस बात से इतने गुस्से में आ गया कि घर से निकल गया। बाद में बरौला फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला इलाके में मां की डांट से खफा होकर युवक ने 11 मई रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


बरौला निवासी राहुल कुमार (22) पेशे से चालक था। पुलिस व परिवार से मिली जानकारी के अनुसार तीन बहनों के बीच इकलौते भाई को 11 मई रात बाजार से घर पहुंचने पर मां ने किसी बात पर डांट दिया। वह इस बात से इतने गुस्से में आ गया कि घर से निकल गया। बाद में बरौला फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

रात में पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। जानकारी मिलने पर सुबह पहुंचे परिजनों ने पहचान कर ली। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मां की डांट से खफा होकर युवक घर से निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें