फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खाली प्लॉट से पीडीए तक… सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, साथ में राज्यमंत्री संदीप सिंह। ंसंवाद
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार का था नारा, जो हो खाली प्लॉट वो हमारा। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीतिक क्षमता खत्म हो चुकी है और अब वह पीडीए के सहारे अपनी राजनीति आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। सपा शासन में जहां एक जिला, एक गुंडा पनपता था, वहीं अब प्रदेश में एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन





शनिवार को धर्म समाज महाविद्यालय के रमेश चंद्र अग्रवाल सभागार में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 के सिलसिले में आयोजित कार्यकर्ता संवाद बैठक में डिप्टी सीएम ने ये बातें कहीं। उन्होंने स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।



ब्रजेश पाठक ने कहा कि दस-दस साल पहले प्रदेश में गुंडे गाड़ियों में दस-दस बंदूकें लेकर चलते थे लेकिन अब ऐसे अपराधी प्रदेश से गायब हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में गुंडाराज और माफियाराज समाप्त हुआ है तथा बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। हाईवे और सड़कों का विस्तार हुआ है। युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, गरीबों और विद्यार्थियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। रोजगार और चिकित्सा के क्षेत्र में भी सुधार हुए हैं।
विज्ञापन





सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब किसी दुकान का सामान खराब हो जाता है तो दुकानदार नाम बदलकर नई दुकान शुरू कर देता है। सपा भी इसी तरह पीडीए का सहारा लेकर अपनी राजनीति बचाने में जुटी है।

शिक्षक सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों का समर्थन हासिल करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, हमारा रिजल्ट आने का समय है। रिपोर्ट कार्ड हमें दे दो, हमें पास कर दो। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. तारिक मंसूर, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें