फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जुए के ठिकाने से महिला संपर्कों तक दिनेश की हत्या में सुरागों की तलाश, आठ लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

Sat, 15 Nov 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मृतक दिनेश उर्फ अबनू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शेखा झील के पास युवक दिनेश उर्फ अबनू की हत्या में पुलिस एक जुए के ठिकाने से लेकर महिला संपर्कों तक में सुराग तलाश रही है। अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें एक पूर्व प्रधान भी शामिल था। पुलिस टीम को अकराबाद की एक महिला भी पुलिस के रडार पर है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने गांव नगरिया भूड़ के दिनेश उर्फ अबनू (33) की हत्या के मामले बृहस्पतिवार रात से सुबह तक नगरिया भूड़, भटौला, चंगेरी, दौलतपुर आदि निकटवर्ती गांवों के जुआरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, इन लोगों की दिनेश के लापता होने वाले दिन घटनास्थल के आसपास की लोकेशन मिली है, जुआ खेलने की जगह भी घटनास्थल से करीब 90 से 100 मीटर की दूरी पर है, जहां एक गुमटी में रात के समय बिजली भी रहती है।

यह मामला जुआ के ठिकाने व महिला के बीच अब तक झूल रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कई लोग हिरासत में हैं। प्रयास जारी हैं।-राजीव द्विवेदी, सीओ अतरौली

Trending Videos

चौकी स्टाफ को थी खबर, लूडो, गोटी और ताश से होता था जुआ

पुलिस जांच के अनुसार घटनास्थल के निकट चंगेरी गांव के एक युवक की गुमटी है, जोकि जुआ होने की आम चर्चाओं के कारण जुआ झोंपड़ी के नाम से चर्चित है। इस सबकी चौकी स्टाफ को जानकारी थी। बताया जा रहा है कि दिनेश भी अक्सर वहां जाता था, जहां ऑनलाइन लूडो से लेकर ईंट की गोटी और ताश के पत्तों से जुआ खेला जाता था। घटना से कई दिन पहले जुए में हारने की कहकर दोस्त से 25 हजार रुपये मांगे जाने की जानकारी निकल कर आ रही है। पुलिस जांच के अनुसार दिनेश वहां जुआ खेलने वालों को रुपया भी देता था। था। इस गुट में एक अनुसूचित जाति का एक युवक शामिल है वह भी रुपये देता था। उसके यहां लकड़ी का काम भी होता है, जिससे जुड़े औजार (वसूला) से दिनेश की निर्मम हत्या की गई थी और वह मौके से बरामद भी हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व प्रधान को भी हिरासत में लिया था, जिसे शुक्रवार दोपहर जिम्मेदारों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें... Aligarh: युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, जानवरों ने नोचा मांस, मिला कंकाल, चौकी के दोनों दरोगा निलंबित
अकराबाद की महिला इसलिए रडार पर
वहीं पुलिस को इस मामले की जांच पड़ताल में अकराबाद क्षेत्र की एक महिला की जानकारी मिली है। उस महिला की दिनेश से मोबाइल पर बात होती थी। जिसके आधार पर एक टीम इस दिशा में भी काम कर रही है। दिनेश के पास दो सिम थे, जिसमें से एक सिम पर अज्ञात नंबर से कॉल आती थी और वह उसी दूसरी नंबर से उस पर बात करता था।

एसपी देहात तक से की शिकायत, तब सक्रिय हुई पुलिस
क्षत्रिय महासभा के डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के लगभग सात-आठ दिन बाद तक दिनेश के मोबाइल की सीडीआर न मिलने पर उन्होंने थानाध्यक्ष से लेकर सीओ और एसपी देहात तक से शिकायत की थी, जिसके बाद नौ नवंबर को पुलिस को सीडीआर मिली, जिसे लेकर कस्बा पुलिस परिजनों से मिली तथा उनसे सीडीआर में आए नंबरों की पहचान करने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक ने दिनेश के परिजनों को बंधाया ढांढस

विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने दिनेश के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया, कहा कि जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। वहीं ग्रामीणों ने भी हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की है। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने भी गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया है।

यह था मामला
बता दें कि गांव नगरिया भूड़ का दिनेश उर्फ अबनू तीन नवंबर को शेखाझील के पास हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस दौरान जंगली जानवर शव से मांस तक नोचकर खा गए। बुधवार को कुछ हड्डियों, हत्या में प्रयुक्त वसूला देखकर पुलिस को सूचना भी दी थी लेकिन पुलिस ने घटना को लापरवाह तरीके से लिया था। बृहस्पतिवार सुबह टी-शर्ट व चप्पलों से शव की पहचान की गई, तब टुकड़ों में बिखरे मिले कंकाल को समेटा गया था। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी प्रशांत और दरोगा सुरेंद्र को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें