फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में उमड़े मरीज

Sat, 08 Oct 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में उमड़े मरीज - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई के सहयोग से शुक्रवार को जीवन हास्पिटल बेलामार्ग विष्णुपुरी पर कैंसर का नि: शुल्क परीक्षण शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन

भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के कैंसर विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 117 मरीजों का परीक्षण किया। कैंसर के संदिग्ध मामलों में जांच कर परामर्श दिया गया।
डॉ. विष्णु अग्रवाल ने बताया कि 60 वर्ष पहले कैंसर के मरीजों की संख्या गिनीचुनी होती थी, लेकिन अब हृदयरोगों के बाद कैंसर सबसे तेजी से फैल रहा है। जीवन हास्पिटल के डा. जयंत शर्मा ने कहा कि यहां आए मरीजों को उचित सलाह मिली है अब उन्हें इस पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन

जीवन हास्पिटल ऐसे शिविर आयोजित करने के लिए सभी संस्थाओं की मदद को तत्पर है। कैं सर का समय रहते पता लगाकर इलाज किया जाए तो इससे मुक्ति पाई जा सकती है। लापरवाही न बरतें और समय-समय पर कैंसर की जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें