फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर लाखों की ठगी, रिपोट दर्ज, जांच शुरू

Sun, 25 Feb 2024 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नौकरी सेना में लगवाने के लिए युवक को 18 लाख 90 हजार रुपये अलग-अलग तारीखों में दिए। दबाव बनाने पर एक बार रेलवे की फर्जी मेरिट लिस्ट थमा दी। अब रुपये मांगने पर धमकी देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी सैनिक बनकर सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले में टप्पल थाने में मामा-भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह गांव फौजुआका थाना टप्पल के अनुसार उन्होंने अपने भतीजे अनुज कुमार पुत्र बच्चू सिंह तथा भांजे उदयवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भगवानगढ़ी थाना नौहझील जिला मथुरा, दोस्त जगबीर सिंह निवासी फौजुआका ने अपने पुत्र अरविंद कुमार की नौकरी रेलवे में तथा भगवान सिंह पुत्र लालाराम निवासी वाजिदपुर थाना टप्पल ने अपने पुत्र कन्हैया की नौकरी सेना में लगवाने के लिए ओमप्रकाश पुत्र सौदान सिंह निवासी गांव फौजुआका की सहमति पर उसके भांजे संदीप सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह गांव मिट्ठौली थाना नौहझील जिला मथुरा को 18 लाख 90 हजार रुपये अलग-अलग तारीखों में दिए थे।
विज्ञापन


संदीप सिंह ने स्वयं को फौजी बताया था। रुपये देने में धर्मवीर पुत्र ननुआ सिंह व मुख्तियार सिंह पुत्र हेमराज सिंह गवाह थे। रुपये लेने के बाद से आरोपी झूठे वादे कर रहा है। दबाव बनाने पर एक बार रेलवे की फर्जी मेरिट लिस्ट थमा दी। अब रुपये मांगने पर धमकी देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। मामले में थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि आरोपी और उसके मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें