अलीगढ़। प्लॉट बेचने के नाम पर 50 हजार रुपये एडवांस लेने और बाद में बैनामा नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सर सैयद नगर निवासी मोहम्मद अहमद के अनुसार, 30 सितंबर 2024 को दुर्गेश नंदन शर्मा निवासी पला माजरा कस्तली वैश और रिहान निवासी रठ गांव ने छेरत क्षेत्र में 357 वर्ग गज जमीन का सौदा 20.50 लाख रुपये में तय किया था। आरोप है कि दोनों ने जमीन का मालिकाना हक बताते हुए उनसे 50 हजार रुपये एडवांस ले लिए और एक महीने बाद बैनामा करने का आश्वासन दिया।
पीड़ित का आरोप है कि बाद में बैनामा कराने के लिए कहने पर दोनों टालमटोल करने लगे। जमीन के बताए गए गाटा नंबरों की जांच करने पर मौके पर संबंधित भूखंड नहीं मिले। आरोप है कि 12 अगस्त 2026 को अनूपशहर रोड पर रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
सी ओ सर्वम सिंह के मुताबिक पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।