हरदुआगंज। शनिवार की शाम गांव नगला मीरपुर में कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना के समय बालक कूलर के निकट खेल रहा था।
साधु आश्रम क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी मोनू के अनुसार शनिवार को उनका चार वर्षीय पुत्र जितेंद्र घर में गेंद से खेल रहा था, इसी दौरान गेंद कूलर के निकट चली गई। गेंद लेने के लिए वह कूलर के पास पहुंचा तभी कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया।
यह देखते ही परिवार वालों ने तत्काल तार हटाने के बाद बालक को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।