- 5.56 बोर की हल्के वजन की राइफल
- 9 एमएम बोर का हल्के वजन का पिस्टल
- 12 बोर की 10 कारतूस मैगजीन सहित शार्ट गन
- .9 एमएम बोर की स्माल मैगजीन गन (कारबाइन)
बदले जा रहे सेना-पुलिस में पुराने हथियार
इस इकाई में हल्के वजन की विदेशी तकनीक आधारित पिस्टल व हल्की कारबाइन को सेना-पुलिस में हथियारों के बदलाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें से पिस्टल की सेना व पुलिस में आपूर्ति को लेकर कंपनी प्रबंधन को बहुत अच्छे संकेत हैं।
आमजन में 14 राउंड पिस्टल की खूब डिमांड
इस कंपनी में अब तक .32 बोर की रिवाल्वर-पिस्टल बनाए जा रहे हैं। साथ में पिछले वर्ष ही नई तकनीक के साथ .22 बोर की 14 राउंड का नया पिस्टल लॉंच किया गया। यह नई तकनीक के साथ बना पिस्टल आमजन में खूब पसंद किया जा रहा। यूपी में चूंकि लाइसेंस कम बन रहे हैं। इसलिए यहां से प्रतिमाह 500 से अधिक पिस्टल मणिपुर व अन्य राज्यों में खूब जा रहे हैं। वहीं जल्द आम लोगों के लिए .22 बोर में 25 राउंड की नई राइफल भी बाजार में लांच करने की योजना है।
अमेरिकी टैरिफ में फंसे 35 करोड़ के ऑर्डर
इस कंपनी ने भारत में सेना-पुलिस के लिए .9 एमएम बोर का हल्के वजन का जो पिस्टल बनाया है। ट्रायल में पास होने के बाद उसका अमेरिका से 10 हजार पिस्टल का करीब 35 करोड़ का ऑर्डर मिला था। कंपनी में बनने जा रहा था। मगर टैरिफ के झमेले के कारण ऑर्डर रोकना पड़ गया है।