फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 71 लाख के सोना-चांदी व नकदी समेत चार चोर गिरफ्तार, माल बेच खरीदी बाइकें

Tue, 11 Feb 2025 03:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड विक्रम आर्केड मार्केट में 26/27 जनवरी की रात चोरों ने सोना-चांदी गलाने की दुकान से लाखों के सोना-चांदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
बन्नादेवी पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने-चांदी गलाने की दुकान से हुई चोरी की घटना का 10 फरवरी को थाना बन्नादेवी पुलिस, एसओजी सिटी व सर्विलांस टीम ने खुलासा कर दिया। टीम ने एक सरगना समेत चार शातिर चोरों को दबोचा है। इनके पास से करीब 71 लाख कीमत का सोना-चांदी, तीन लाख नकदी, दो बाइक व तमंचे बरामद हुए हैं।

<iframe src="https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1THMZA10" width="640" height="480" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड विक्रम आर्केड मार्केट में 26/27 जनवरी की रात चोरों ने सोना-चांदी गलाने की दुकान से लाखों के सोना-चांदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि 500 से अधिक सीसीटीवी देखे तो कुछ स्थानों पर चोरों की धुंधली तस्वीर मिली। बाद में सर्विलांस टीम की मदद से कब्रिस्तान की चहारदीवारी सरकारी नलकूप के पास बरौला जाफराबाद रोड से इन्हें गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान वारिस निवासी नींवरी मोड़ गोंडा रोड, थाना रोरावर, विमल मेहरा निवासी कांशीराम योजना कालिंदी विहार थाना ट्रांस यमुना जिला आगरा, सोमेंद्र वर्मा निवासी टीला माई थान घटिया थाना कोतवाली आगरा व वैभव विलास निकम निवासी चिचनी थाना बीटा जिला सागनी खानापुर (महाराष्ट्र) के रूप में बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माल बेच खरीदी बाइकें

पुलिस टीम को आरोपियों के पास से चोरी गया 662 ग्राम सोना, 1.5 किग्रा चांदी, सोना चांदी बेचकर खरीदी गई दो बाइक, एक मोबाइल फोन व तीन लाख रुपये नकद मिले हैं। वारिस से एक तमंचा, दो कारतूस मिले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलीगढ़, हाथरस व आगरा में करीब 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई थी। करीब 80 फीसदी माल बरामद हो गया है। आरोपी वारिस पर तीन, विमल मेहरा पर छह, सोमेंद्र वर्मा पर एक व वैभव विलास पर एक मुकदमा दर्ज है।

इस गिरोह में शामिल वैभव विलास रेलवे रोड की सोना-चांदी गलाने वाली दुकान पर छह महीने पहले तक काम करता था। यह दुकानदार का पूर्व परिचित भी रहा है। एक मामले में जेल में बंद होने के दौरान उसकी मुलाकात अन्य साथियों से हुई। जहां उसने रेलवे रोड की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें