दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : samvad
बुधवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में 1902 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। 80 मरीजों की टाइफाइड जांच की गई। इनमें चार मरीजों में टाइफाइड के लक्षण मिले। इसके अलावा 29 मरीजों की मलेरिया और नौ मरीजों की डेंगू की जांच की गई।
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार जांच भी कराई गई। लैब में 3050 मरीजों की जांच हुई, जबकि अल्ट्रासाउंड के लिए 56 मरीज पहुंचे। सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह ने बताया कि बुखार, कमजोरी, सिरदर्द या पेट संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। जरूरत के अनुसार चिकित्सक की सलाह पर जांच करानी चाहिए।
दो बेड का आईसीयू, महानिदेशालय ने मांगी रिपोर्ट
मलखान सिंह जिला अस्पताल में महज दो बेड का आईसीयू वार्ड है। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने अस्पताल से आईसीयू संबंधी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू) में 15 बेड का आईसीयू वार्ड संचालित है।