फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 1.16 करोड़ से चार ग्रामीण मार्ग होंगे गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों में जर्जर सड़कों से जल्द निजात मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के चार ग्रामीण संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 1.16 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी है। करीब 3.70 किलोमीटर लंबे इन मार्गों को गड्ढामुक्त कर नए सिरे से डामरीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वीकृत कार्यों में चमरपुरा से तुरसैन, गीगला से जारऊ, वेदई शहीद रोड से जैतई और चंदौसी से वेदई मार्ग शामिल हैं। ये सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भी दिक्कत होती है।
शासन ने परियोजना के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही पहली किस्त के रूप में करीब 41 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इससे निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ठेकेदारों को कार्यादेश जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें