पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि कार से घूमकर रैकी करते हैं। चोरी व लूट करते। 25 अप्रैल को 12 नम्बर अतरौली में दुकान चलाने वाले व्यापारी से साधु आश्रम से जवां की तरफ जाने वाले रोड पर एक भट्टे के पास से 110000 रुपये की लूट की थी। 19 अप्रैल को से रायपुर रोड अतरौली पर एक विक्की पर जा रहे दो व्यक्तियों से एक मोबाइल फोन छीना।
ये किए गिरफ्तार
- दीपक पुत्र सुरेश निवासी शेफपुर थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष (घायल)
- विशाल पुत्र राजपाल निवासी खेड़िया धोकल थाना पालीमुकीमपुर जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष
- छोटू उर्फ अंकुश पुत्र विनोद कुमार निवासी चंदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 18 वर्ष
- विपिन शौर्य पुत्र राम किशोर निवासी जेड़ा थाना एका जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 23 वर्ष
- लूट के 75000 रुपये
- एक मोबाइल फोन
- दो अवैध तमंचा 315 बोर
- दो जिंदा कारतूस
- दो खाली खोखा कारतूस 315 बोर
- घटना में प्रयुक्त गाड़ी स्फिट डिजायर