फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सैन्यकर्मी समेत चार लोगों से लाखों की ठगी, साइबर ठगों ने बनाया निशाना

Mon, 11 May 2026 03:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सैन्यकर्मी समेत चार लोगों से लाखों रुपये की ठगी हुई। पुलिस सभी मामलों में साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सैन्यकर्मी समेत चार लोगों से लाखों रुपये की ठगी की घटना सामने आई हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना देहलीगेट क्षेत्र के मेलरोज बाईपास आरसीपुरम निवासी सुधीर कुमार के अनुसार उनके बहनोई सुनील कुमार गौतम सेना में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती नासिक (महाराष्ट्र) में हैं। आठ जनवरी को वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए दिल्ली-मथुरा ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में सवार थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनका मोबाइल फोन छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। बाद में बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि खाते से 13 ट्रांजेक्शन में कुल 2.06 लाख रुपये की रकम यूपीआई के जरिए निकाल लिए गए।

थाना सासनीगेट क्षेत्र के जयगंज निवासी आलोक माहेश्वरी के अनुसार उनकी फर्म कार्तिक एंटरप्राइजेज का करंट अकाउंट कैनरा बैंक की गांधीपार्क शाखा में है। पांच मई की रात उनके करंट खाते से सात बार में 4.16 लाख रुपये निकलने के मेसेज आए। ऑनलाइन शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीसरी घटना धनीपुर मंडी क्षेत्र की है। मूलचंद्र के अनुसार 29 अप्रैल को उनका मोबाइल फोन गुम हो गया था। तीन मई को सिम दोबारा चालू कराने के बाद बैंक खाते से रुपये कटने के मेसेज आने लगे। जांच में पता चला कि किसी ने गुम हुए मोबाइल नंबर पर यूपीआई एक्टिवेट कर 1.40 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


बन्नादेवी क्षेत्र की फायर ब्रिगेड कॉलोनी निवासी करन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मोबाइल टावर लगाने का विज्ञापन देखा था। इसके बाद एक व्यक्ति ने कॉल कर प्लॉट पर मोबाइल टावर लगवाने का झांसा दिया और रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, टैक्स व इंश्योरेंस के नाम पर उनसे 1.12 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। दोबारा 40 हजार रुपये की मांग करने पर उन्हें खुद के साथ ठगी होने की जानकारी हुई। साइबर की नोडल अधिकारी व एसपी क्राइम ममता कुरील के अनुसार पुलिस सभी मामलों में साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें