साढ़े चार माह पहले मेडिकल स्टोर संचालक ने आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतक के पिता ने न्यायालय की शरण ली। 21 दिसंबर को मामले में पत्नी समेत सास-ससुर और साला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
मृतक के पिता सोमवीर सिंह निवासी नगला मीरपुर ने बताया है कि उनका बेटा विपिन कुमार और कामिनी की शादी 2020 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। आरोप है कि उसका ससुरालियों से रुपये को लेकर विवाद था।
आरोप है कि एक अगस्त 2024 को कामिनी और उसके परिजन विपिन के पास आए और उसे पीटा। जिससे आहत होकर विपिन ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि नामजद घर में रखे लगभग 6 लाख रुपये की कीमत के जेवरात और नगदी भी निकालकर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।