फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छात्र को पीटने के मामले में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक महाविद्यालय से बीकॉम की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीटने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के भुजपुरा चौराहा क्षेत्र के आशिक अली रोड निवासी फरदीन का आरोप है कि 22 दिसंबर को वह हरदुआगंज स्थित कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहा था। रास्ते में बैरामगढ़ी के पास एक कार सवार तालिब सैफी, अरबाज, सोहिल व आमीर समेत दो अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में और पसली में चोट आई हैं। आरोप है कि नामजद पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके थे। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, कार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें