फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चार और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के चार केस मिले। इनमें एक दंपती शामिल हैं। इस तरह जिले में पांच सक्रिय मरीज हो गए हैं। बता दें कि जिले में 24 अप्रैल से कोरोना संक्रमित मिलना शुरू हुआ है। हालांकि कई दिन एक भी केस नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को एक केस सक्रिय था और एक-दो दिन में उसके ठीक होने की तैयारी थी। इसी बीच बृहस्पतिवार को चार नए केस मिले हैं। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी के अनुसार इनमें बुजुर्ग दंपती के अलावा एक युवक है, जिसने जापान जाने के लिए जांच कराई थी। वहीं एक अन्य बुजुर्ग हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री जानी जा रही है। साथ में इनके संपर्क भी देखे जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें