कोरोना वायरस से चार लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 13 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में 62 सक्रिय मरीज है। संक्रमित मरीजों में गंगीरी के तंदोली, क्वार्सी, पुष्पांजलि अपार्टमेंट एवं हैवतपुर के हैं। तीन लोगों की जांच एंटीजन से हुई है। जबकि एक आदमी आरटीपीसीआर में संक्रमित पाया गया है। लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट किया जाएगा।