फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी कर फर्जी कागज बनाकर बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी कर उनके फर्जी कागज बनाकर बेच देने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों से चोरी किए गए चार दोपहिया वाहन और अन्य माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप गुनावत के नेतृत्व में चोरी के वाहनों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पीआईए सिस्टम पर चोरी हो चुके वाहन का अलर्ट प्राप्त हुआ। कमांड कंट्रोल की सूचना पर संबंधित वाहन को रोककर चेक किया गया तो उसकी आरसी संदिग्ध लगी। इसके बाद थाना सिविल लाइन के प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में सघनता से जांच की गई तो मामला खुल गया। वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य दबोच लिए गए। इनके पास से फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, चोरी किए गए वाहन, कंप्यूटर, सीपीयू, रबड़ की मोहरें आदि बरामद हुई हैं।
वाहन चोरों की पहचान वागीश पुत्र रामजीलाल शर्मा निवासी शांति नगर कोतवाली जिला एटा, हाल निवासी कुलदीप विहार कॉलोनी थाना क्वार्सी, राहुल शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी विष्णुपुरी थाना क्वार्सी, गोविंद पुत्र कैलाश चंद निवासी सुदामापुरी थाना सिविल लाइन और राहुल शर्मा पुत्र चंद्र दत मिश्रा निवासी ज्वाला पुलिस थाना क्वार्सी के रूप में हुई। पूछताछ से पता चला है कि एक वाहन चोर वागीश दिव्यांग है। वही आगरा से वाहन आदि चुराकर अलीगढ़ लाता था। चोरी किए गए वाहनों को अन्य जनपद के रहने वाले लोगों के नाम से रजिस्टर्ड वाहनों के नंबर डालकर फर्जी कागज तैयार करता था।
विज्ञापन

राहुल मिश्रा की कंप्यूटर की दुकान है। वहीं पर फर्जी कागज तैयार किए जाते थे। वाहनों की आरसी पर इंजन नंबर और चेसिस नंबर बदल दिए जाते थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरसी के अलावा बीमा के कागज भी फर्जी तरीके से ही तैयार किए जाते थे। इस तरह चोरी किए गए वाहनों के फर्जी कागज और नंबर प्लेट लगाकर वागीश शर्मा और राहुल शर्मा गोविंद के माध्यम से वाहन को बेच कर पैसा निकाल लिया करते थे। इन वाहनों को बेचने के लिए वाहन स्वामी का नाम पता और फर्जी फोटो वह मोहर लगाकर सेल लेटर तैयार कर लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें