फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक की टक्कर से चार कांवड़िये घायल, 51 किलो गंगाजल की कांवड़ खंडित

Mon, 24 Feb 2025 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कांवड़िए रामघाट से कांवड़ में गंगाजल के कलश लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही कांवड़िये करसुआ के पास पहुंचे, तभी खैर जा रहा  बाइक सवार अंधेरे में कांवड़ियों से टकरा गया। जिससे राहुल की कांवड़ गिरकर खंडित हो गई, जिसमें 51 किलो गंगाजल था।
विज्ञापन
खंडित कांवड़ के कलश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर आईटीएम कालेज करसुआ के पास 24 फरवरी देर शाम बाइक की टक्कर से चार कांवड़िये घायल हो गए और 51 किलो गंगाजल की कांवड़ खंडित हो गई। लोधा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे की खबर पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बाइक सवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कांवड़ियों के परिजनों ने बताया कि खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाला कला निवासी राहुल पुत्र राजू, बबलू पुत्र नानक चंद्र, गौरव पुत्र सतीश और मनोज कुमार शर्मा पुत्र हेतराम शर्मा रामघाट से कांवड़ में गंगाजल के कलश लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही कांवड़िये अलीगढ़-पलवल हाईवे पर आईटीएम कालेज करसुआ के पास पहुंचे, तभी खैर जा रहा  बाइक सवार अंधेरे में कांवड़ियों से टकरा गया। जिससे राहुल की कांवड़ गिरकर खंडित हो गई, जिसमें 51 किलो गंगाजल था। साथी तीन कांवड़िये भी घायल हो गए। 

हादसे की सूचना पर लोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल कांवड़ियों को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ लोधा अंकित ने बताया कि घायल कांवड़ियों का उपचार कराने के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। बाइक सवार का उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें