फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चंडौस में मिले चार अवैध हॉस्पिटल, संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
कस्बे के एक अस्पताल में कार्रवाई के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम  - फोटो : samvad
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर चंडौस स्थित सीएचसी के अधीक्षक डॉ.कुलदीप राजपुरी ने टीम के साथ कस्बे में चार हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित होते पाए। अधीक्षक ने थाने में कृष्णा, फातिमा, शिव, प्रगति नाम से चल रहे हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ.राजपुरी ने बताया कि छापे के दौरान चारों हॉस्पिटल में न तो स्टॉफ के पास कोई डिग्री मिली और ना ही कोई कथित डॉक्टर मौके पर मिला। इस पर अधीक्षक ने शुक्रवार को अवैध रूप से चल रहे चारों हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी का कहना है कि जल्द चारों हॉस्पिटलों को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें