फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा में चार मशीनें चालू

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
यूपीएस खराब होने से ठप पड़ी जेएन मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। तकनीकी खामी दूर होने के बाद 11 में से चार डायलिसिस मशीनें दोबारा चालू कर दी गई हैं, जबकि बाकी मशीनों को भी जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला में सात जुलाई के अंक डायलिसिस सेवाएं ठप होने की खबर प्रकाशित हुई थी। छह जुलाई को विद्युत आपूर्ति के दौरान वोल्टेज अधिक होने से डायलिसिस यूनिट का यूपीएस खराब हो गया था। इस कारण पूरी यूनिट बंद करनी पड़ी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत बैटरियां बदल दी गई हैं, जबकि शेष 50 प्रतिशत नई बैटरियों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इनके उपलब्ध होते ही बाकी मशीनों को भी चालू कर दिया जाएगा। विद्युत आपूर्ति में तकनीकी खराबी के कारण यूपीएस प्रभावित हुआ था, जिससे डायलिसिस यूनिट बंद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि फिलहाल चार मशीनें चालू कर दी गई हैं और शेष मशीनों को भी जल्द संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें