फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से चार लोगों की मौत

Thu, 24 Sep 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास/गंगीरी/खैर। देहात क्षेत्र में डेंगू की चपेट में लगातार लोगों को मौत को सिलसिला जारी     है। मंगलवार को दिल्ली के पोस्टमैन समेत तीन लोगों की डेंगू से मौत हो गई। 
विज्ञापन


 इगलास के गांव रामपुर निवासी रामू (30) पुत्र बनवारीलाल को आठ दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने बताया कि बुखार तेज होने पर उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि वहां डॉक्टर ने रामू को डेंगू बुखार होने की पुष्टी की थी। मंगलवार की रात्रि को रामू की मौत हो गई। रामपुर के ही शिक्षक निरंजनलाल शर्मा भी डेंगू की चपेट में आ गये हैं। इन्हें पहले तो अलीगढ़ स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, यहां से गंभीर हालत में निरंजनलाल शर्मा को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

दूसरी ओर दादों के गांव आलमपुर निवासी 23 वर्षीय सत्यवीर सिंह पुत्र जयलाल की डेंगू के कारण मौत हो गई।  मृतक के परिजनों ने बताया कि सत्यवीर का अलीगढ़ तक इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। मृतक सत्यवीर के भाई रनवीर और बहन रीनू ,और गांव के 14 वर्षीय हेमलता 12 वर्षीय रजनी पुत्री हप्पू सिंह , 28 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र करनसिंह, 4 वर्षीय लोकेश पुत्र वेदप्रकाश, 26 वर्षीय शशि पत्नी धर्मेंद्र सहित गांव में कई लोग डेंगू की चपेट में हैं। डेंगू की बढ़ती मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रति ग्रामीणों में भरी रोष है।
विज्ञापन


खैर के गांव गौमत निवासी 30 वर्षीय मनीराम उर्फ मीतू पुत्र नेकराम दिल्ली में पोस्टमैन की नौकरी करता था। वह परिवार सहित देवछठ मेले पर गांव आया हुआ था। बताते है कि वह पहले से ही बुखार से पीड़ित था। मंगलवार को उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन उसे अलीगढ़ अस्पताल ले गये। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में भय है। लोगों ने गांव में कीटनाशक का छिड़काव एवं फोगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें