महानगर में राहजनी कर सनसनी फैलाने वाले बाइकर्स गैंग के चार बदमाश गुरुवार को चेकिंग के दौरान एफएम टॉवर के पास क्वार्सी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों के पास से लूट के 11 मोबाइल, एक एक्टिवा, 7300 रुपये सहित अवैध असलाह बरामद हुए हैं।
सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया के अनुसार पकड़े गए बाइकर्स गैंग के सदस्यों की शिनाख्त आमिर पुत्र खालिद खां निवासी इनामुल रोड मिंटो सर्किल एफ 14, सिविल लाइंस, शाहनवाज पुत्र छोटे खां निवासी गली-12 शहंशाबाद, क्वार्सी, खुर्शीद पुत्र फ जहर अहमद निवासी अजीतपुर, पटवारी, रामपुर एवं हाल निवासी राशन वाली गली जमालपुर, जाहिद पुत्र शाहिद निवासी हमदर्द नगर ए, सिविल लाइंस के तौर पर हुई है।
इनके पास से 11 मोबाइल, एक एक्टिवा, 7300 रुपये, एक तमंचा, धारदार हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गैंग ने 25 अगस्त को किला रोड से विपिन कुमार से दो मोबाइल फोन, नौ अगस्त को एक युवक से शांति सरोवर कालोनी में बैग लूट सहित करीब आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने कुबूला है। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में क्वार्सी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, एसआई अतुल कु मार, एसआई राकेश कुमार, सनी पंवार, कांस्टेबल राजेश मावी, भारत कुमार शामिल रहे।
जाहिद-खुर्शीद बदलते थे आईएमआई
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गैंग के सदस्य आमिर और शाहनवाज लूट की वारदात को अंजाम देते थे, जबकि जाहिद और खुर्शीद मोबाइल फोनों के आईएमआई नंबर बदलते थे। जाहिद की हमदर्द नगर में मोबाइल बिक्री एवं रिपेयरिंग की दुकान है। आईएमआई नंबर बदलने के बाद बदमाश लोगों को मंहगे मोबाइल फोन मुनासिब दामों में बेचते थे।