बरौली विधानसभा क्षेत्र में छह से अधिक गांवों में विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों वाली शिला पट्टिकाएं 19 अगस्त को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दी गईं। विधायक के समर्थकों ने इस कार्य की निंदा की है। मामले में पांच नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव बिसारा निवासी उदयभान सिंह ने कहा है कि बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों की शिला पट्टिकाएं गांव थानपुर, हींसैल, नवाबपुर, चांदनेर, करनपुर, बरका में लगी हुई थीं। आरोप है कि 19 अगस्त की रात को सभी शिला पट्टिकाएं तोड़ दी गईं और होर्डिंग भी फाड़ दिए हैं। उन्होंने गांव बिसारा के ही बौबी, भूपेंद्र, प्रिंस, बंटी, सनी तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।