फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema-Sachin Love Story: पूर्व विधायक ने सीमा को बताया देश के लिए खतरे की घंटी, रखे ये सवाल

Fri, 14 Jul 2023 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने सवाल उठाए कि एक योजना के तहत उसे भारत तो नहीं भेजा गया? जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। वह कहां से आई है? कौन है? वह सीमा है या मरियम है या फिर नीतू सिंह। सुरक्षा में बड़ी चूक कहां हुई? इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सीमा और सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सचिन-सीमा की लव स्टोरी को लेकर मचे शोर के बीच सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने पाकिस्तान की सीमा हैदर से भारत को खतरा बताया है। सीमा देश के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि बहस इस बात पर होनी चाहिए कि एक महिला पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ बिना वीजा के भारत कैसे आ गई ? उसे सीमा पर रोका क्यों नहीं गया।

विज्ञापन


मगर यहां बहस हो रही है कि वह कहां और कैसे रहेगी। भारत सरकार को इस पूरे मामले को जांच करनी चाहिए। सीमा को जेल में भेजना चाहिए और उससे कड़ी पूछताछ होनी चाहिए। यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन देशभक्तों को समझना चाहिए, जो देशभक्ति की गुहार लगाते हैं। एक महिला पाकिस्तान से बिना वीजा के देश की राजधानी पहुंच गई? 

उन्होंने कहा कि एक योजना के तहत उसे भारत तो नहीं भेजा गया, जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। वह कहां से आई है? कौन है? वह सीमा है या मरियम है या फिर नीतू सिंह। सुरक्षा में बड़ी चूक कहां हुई। सरकार इसको देखे, सचिन और सीमा का दूर -दूर तक कोई मेल नहीं खाता। इसकी भी जांच होनी चाहिए. यह कहानी क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें