फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर बघेल ने अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कर सनसनी मचा दी है। कुंवर बहादुर ने कहा है कि गत दिनों वह अपनी रामघाट रोड स्थित दुकान पर बैठे थे, उसी वक्त पूर्व विधायक 8-10 हथियारबंद लोगों के साथ वहां आए और उसको जल्द से जल्द जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे पहले पूर्व विधायक ने फोन पर भी उनको धमकाया था।
विज्ञापन

फोन पर बात करते करते उन्होंने पूछा था कि वह कहां है। जब उन्होंने रामघाट रोड स्थित दुकान में होने का जिक्र किया तो पूर्व विधायक दो कारों में साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। बकौल कुंवर बहादुर बघेल पूर्व विधायक इस बात से नाराज थे, कि बघेल अपनी टीम के साथ लगातार छर्रा में ही क्यों सपा के पत्रक बांट रहे हैं। हालांकि इन आरोपों को लेकर पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह से बात करने की कोशिश की गई, मगर इस विषय पर बात नहीं हो सकी।
कुंवर बहादुर ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने साथियों को दी। जिसके बाद से मामला प्रकाश में आया है। उन्हें पार्टी की ओर से इस मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा है, इसलिए उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। खैर, अब ये मामला प्रदेश नेतृत्व को बताया गया है। कुंवर बहादुर ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को पूरा प्रकरण बता दिया है। अब उनको पार्टी स्तर से कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें