फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड: पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन की बढ़ी मुश्किलें, गैंगस्टर में जमानत अर्जी खारिज

Thu, 29 Jan 2026 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अभिषेक की हत्या पिछले साल 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर पर की गई थी। मामले में पुलिस ने पूजा शकुन व उनके पति अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय को हत्या की साजिश रचने व सुपारी देने के आरोप में जेल भेजा था।
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में दर्ज गैंगस्टर के मामले में पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। यह जमानत अर्जी एडीजे विशेष गैंगस्टर न्यायालय से खारिज की गई है। अभी इसमें तीन अन्य आरोपी बाकी हैं। हत्या के मामले में चारों आरोपियों की जमानत पूर्व में ही खारिज हो चुकी है।

विज्ञापन


मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा कचौरा के अभिषेक की हत्या पिछले साल 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर पर की गई थी। मामले में पुलिस ने पूजा शकुन व उनके पति अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय को हत्या की साजिश रचने व सुपारी देने के आरोप में जेल भेजा है। आरोपी दो शूटर फजल, आसिफ को भी जेल भेजा था।

इसी क्रम में इन चारों पर गैंगस्टर में भी कार्रवाई की थी। इसी मामले में पूजा शकुन की ओर से पहली जमानत अर्जी दायर की गई। जिसे अपर सत्र न्यायालय से खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें