फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पूर्व आईएएस अहलूवालिया ने ठुकराया सुल्तान का सम्मान 

Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, राजा तिवारी, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत दिनों उम्म अल क्वैन (संयुक्त अरब अमीरात) के सुल्तान और मेजेस्टिक कंपनी के चेयरमैन शेख माजिद राशिद अल मुल्ला द्वारा दुबई में आयोजित की गई मेजेस्टिक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हरियाणा के पूर्व आईएएस और भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के केंद्रीय सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया ने व्याख्यान रद्द किए जाने पर सम्मान लेने से इंकार कर दिया। इसको लेकर वहां विवाद की स्थिति भी बनी और बिना सम्मान लिए ही वह भारत लौट आए। 
विज्ञापन




मोहन सिंह अहलूवालिया बृहस्पतिवार देर शाम सर्किट हाउस में अलीगढ़ के समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। यह बैठक दूध में मिलावट के मुद्दे और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बुलाई गई थी। इस बैठक में अहलूवालिया ने अमर उजाला के समक्ष उक्त घटना का खुलासा किया।




अहलूवालिया ने बताया कि मेजेस्टिक ग्लोबल इन्वेंस्टमेंट समिट में सभी वक्तागण आयोजकों द्वारा सुझाए गए विषय जैसे- बीफ, मीट इंडस्ट्री पर बोल रहे थे। लेकिन मेरा व्याख्यान आयोजकों के विषय से मेल नहीं खा रहा था। इसलिए मुझसे व्याख्यान पहले ही लिखवा लिया गया था।
विज्ञापन





संबोधन से ठीक दो मिनट पहले बताया गया कि आपका व्याख्यान रद्द कर दिया गया है। शाम छह बजे मंच से सम्मानित करने के लिए बुलाया गया। इस पर व्याख्यान दिए बिना सम्मान लेने से मना कर दिया था। इस पर वहां विवाद वाली स्थिति पैदा हो गई। सुल्तान के सचिव ने तो यहां तक कह दिया था कि राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा लेकिन मैंने कहा, बिना मेहनत पुरस्कार लेना हराम है। यह बात बताई तो कुछ मामला शांत हुआ। 




शाम को क्रूज पार्टी को दौरान कबीर खान नाम के शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैर फिसल जाए तो क्या होगा? लोग कहेंगे, हादसा हुआ है। जानकारी मिलने पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मेरी सुरक्षा बढ़ा दी थी। बैठक के दौरान यह वाकया सुनकर उपस्थित लोगों ने माला और पटका पहनाकर अहलूवालिया का सम्मान किया। इस मौके पर धर्मगुरु सुनील कौशल महाराज, समाजसेवी विक्रांत कौशल, प्रशांत पाठक, ओम कृष्ण पाठक, राकेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें