फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को गोली मारी, गाड़ी में तोड़फोड़

Fri, 17 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गभाना इलाके के गांव कोरह रुस्तमपुर के पूर्व प्रधान को घर में घुसकर बुधवार रात गोली मार दी गई और दहशत फैलाने के इरादे से हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। जाते-जाते उसकी बोलैरो गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर गए। यह हमला पुरानी रंजिश में हुआ है, जिसमें मौजूदा प्रधान व उसके परिवार के लोगों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, नाजुक हालत में पूर्व प्रधान का मेडिकल कॉलेज आईसीयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरह रुस्तमपुर के पूर्व प्रधान मुकेश कुमार की मौजूदा प्रधान टीटू के परिवार से काफी पुरानी रंजिश चली आ रही है। रात को मुकेश अपने घर के आंगन में सोया हुआ था और बोलैरो गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी।
नशे में धुत होकर टीटू व उसके परिवार के लोग हमलावर होकर आ गए। उन्होंने आते ही कई राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में एक गोली मुकेश के पेट में जा लगी। इसके बाद हमलावर फायरिंग व गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए चले गए। इस दौरान टीटू के साथ आए पालतू कुत्ते ने मुकेश के परिवार के एक सदस्य को भी काट लिया। हमलावरों के जाने के बाद एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला मुख्यालय पहुंचाया। एसओ मो.असलम के अनुसार मुकेश मेडिकल कॉलेज में भरती है। दोनों पक्षों में चली आ रही पुरानी रंजिश में यह हमला हुआ है। टीटू आदि को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें