आयोजन में मंच पर पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक मुक्ता संजीव राजा, अनिल पाराशर, रविंद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, सुरेंद्र दिलेर, मेयर प्रशांत सिंघल, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, शकुंतला भारती, पूनम बजाज, डॉ. राजीव अग्रवाल आदि रहे।
ये रहे आयोजन में शामिल
आयोजन में लॉक एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन, अलीगढ़ हार्डवेयर एंड लॉक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल, अलीगढ़ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन, लायंस क्लब अलीगढ़ श्रेष्ठ, रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी, हेल्पिंग हैंड समिति, वैश्य समाज उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, सैनिक प्रकोष्ठ, बारहसैनी समाज, भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने दिनेश शर्मा का स्वागत किया।
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि अलीगढ़ से उन्हें एक ताला मिला है। इस ताले को वह साथ ले जा रहे हैं। 14 नवंबर को कांग्रेस-राजद की बिहार में हार के बाद यह ताला उनके कार्यालयों पर लगाने के काम आएगा।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत को विकसित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ विकसित भारत बनाने में उत्तर प्रदेश की तरफ से मदद करेंगे। अखिलेश यादव द्वारा लगातार बिहार में चुनाव प्रचार करने के मामले पर उन्होंने कहा कि जो दल बिहार विधानसभा चुनाव में अपना एक प्रत्याशी नहीं उतर सके तो उसके मुखिया का प्रचार किसी भी दल के क्या काम आएगा। बिहार में एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा।