मंगलवार को तड़के पहर करीब तीन बजे जामनका गांव के पास सड़क पर स्लिप होकर स्कूटी किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
पिसावा कोतवाली के गांव मढ़ा हबीपुर निवासी निवासी पूर्व प्रधान अशोक शर्मा का इकलौता पुत्र 19 वर्षीय हर्षित शर्मा मंगलवार को तड़के पहर करीब तीन बजे स्कूटी से अलीगढ़ से गांव लौट रहा था। गांव जामनका के पास स्लिप होकर स्कूटी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसमें गंभीर रूप से घायल हर्षित बेहोशी की हालत में सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा रहा।
सुबह करीब पांच बजे गांव जामनका के कुछ युवक सड़क पर दौड़ लगाने निकले तब उनकी नजर बेहोश पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल सीताराम सरोज ने पहुंचकर उसे सीएचसी पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। हर्षित के पिता अशोक शर्मा वर्तमान में परिवार के साथ अलीगढ़ में रहकर हार्डवेयर का कारोबार करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
रामघाट मेें गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत
चंडौस। गांव किन्हुआं निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार पुत्र उदयवीर सिंह सोमवार की सुबह अपने माता-पिता के साथ बाइक से रिश्ते बहन से मिलने किरथला जिरौली धूम सिंह गए थे। वहां पर माता-पिता को छोड़कर अपने परिचित के साथ बाइक से गंगा स्नान करने रामघाट चला गया। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे रामघाट में गंगा स्नान करते समय बालू में पैर फिसलने से वह नदी के पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों व गोताखोरों ने उन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास सात भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
चंडौस में आज मनाया जाएगा योग दिवस
चंडौस। कस्बे के रामलीला मेदान पर पतंजलि योग पीठ के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार की सुबह रामलीला योग शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी योगाचार्य पंकज आर्य ने दी है।