फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में विराट धर्मसभा में पहुंच मुकुल ने सभी को चौंकाया, कहा- विहिप के नेताओं ने बुलाया था

Sun, 09 Dec 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
मुकुल उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा से निकाले गए पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने भले ही अभी किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा न की हो लेकिन दिल्ली में आयोजित विराट धर्मशाला में शामिल होकर उन्होंने भगवा चोला पहन लिया है। मुकुल उपाध्याय का कहना है कि उन्हें विश्व हिंदू परिषद के कुछ बड़े नेताओं ने बुलाया था। इसलिए इस धर्मसभा में उन्होंने शिरकत की। वैसे भी अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले माह बसपा के दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय के भाई पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय को बसपा ने निकाल दिया था। तब पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने अपने भाई रामवीर, भाभी सीमा के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि वह अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट मांग रहे थे तो मायावती ने उनसे पांच करोड़ रुपये मांगे थे। जब वह रुपये की व्यवस्था नहीं कर सके तो उनके भाई के कहने पर ही मायावती ने उन्हें निकाला है।
उसके बाद मुकुल उपाध्याय ने अपने भाजपा में जाने के संकेत दिए थे। 

मुकुल पूर्व में आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। हालांकि बसपा से निकाले जाने के बाद अभी तक उन्होंने किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा नहीं की, लेकिन राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए रविवार को दिल्ली में हुई धर्मसभा में शामिल होकर उन्होंने सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन


मुकुल इस धर्मसभा में मंच पर आसीन थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक था। उन्हें विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने बुलाया था। इसलिए वह इस धर्मसभा में गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर बनना चाहिए और अब जन-जन की यही पुकार है। वह भी यही चाहते हैं कि वहां मंदिर बनना चाहिए। इसलिए ही धर्मसभा में शामिल होने गए थे। अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर या उसके बाद ही यह इस बारे में कुछ कहेंगे। इधर, उनके इस कदम से यहां राजनीतिक हलकों में फिर तरह-तरह की चर्चाएं हुईं। यह चर्चा रही कि मुकुल जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें