फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भारतीय सर्व समाज किसान यूनियन का गठन, किसान नेता डॉ रनवीर सिंह राना गुरुजी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 18 Dec 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डॉ रनवीर सिंह राना गुरुजी ने बताया कि भारतीय सर्व समाज किसान यूनियन किसानों के हित में कार्य करने के लिए दृढ संकल्पित रहेगी। जल्दी ही पूरे देश में हर जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय सर्व समाज किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रनवीर सिंह राना गुरुजी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान परिवार में जन्मे और किसान के साथ भारतीय किसान यूनियन भानू, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, भारतीय हलधन किसान यूनियन में रहे किसान नेता  डॉ रनवीर सिंह राना गुरुजी ने भारतीय सर्व समाज किसान यूनियन का गठन किया है। वह संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन


किसान नेता डॉ रनवीर सिंह राना गुरुजी ने किसान, मजदूर समेत सर्व समाज की दयनीय हालत को देखते हुए भारतीय सर्व समाज किसान यूनियन का गठन किया है। डॉ रनवीर सिंह राना गुरुजी ने कहा कि किसान कर्ज के बोझ से दबता चला जा रहा है। फसल के समय पर उर्वरक और बीज का उपलब्ध नहीं होता। फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान आयोग का गठन क्यों नहीं किया जा रहा। दैवीय आपदा आने पर फसल बीमा का लाभ हर किसान को नहीं मिल रहा। समय-समय पर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सर्व समाज किसान यूनियन इन सभी बिन्दुओं पर कार्य करने के लिए दृढ संकल्पित रहेगी। जल्दी ही पूरे देश में हर जिला स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाएंगी। यूनियन के गठन पर एडवोकेट कुनाल जैन, राजभान सिंह सोलकी, मेहताब सिंह, बृजेश कुमार, क्षत्रपाल शर्मा, राकेश प्रधान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें