हज यात्रा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक बढ़ गई है। खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 9 अप्रैल थी, लेकिन अब अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ से 332 लोगों ने हज यात्रा फॉर्म भरे हैं, जबकि पिछली बार यह तादाद दोगुनी थी। ब्यूरो