फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा 1 रुपये, वाहन पार्किंग में 10 रुपये

Wed, 07 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
पर्चा 1 रुपये, वाहन पार्किंग में 10 रुपये - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में मुख्यमंत्री की मंशा का कोई मान नहीं है। शहर में मलखान सिंह जिला अस्पताल और दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में मरीजों को पर्चे का खर्चा एक रुपया है जबकि दो पहिया वाहन खड़े करने का 10 रुपया वसूल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

ऐसा नहीं कि इस वसूली की जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं है। उनकी जानकारी में सब है, लेकिन इसको अभी तक रोका नहीं गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि एक रुपये का इलाज और 10 रुपये साइकिल स्टैंड में खर्चा, गरीब आदमी कैसे वहन करेगा।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों से साइकिल स्टैंड खत्म करने के निर्देश दिए थे। मलखान सिंह जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड के नाम पर खुली गुंडागर्दी होती है। सलमानी एकता मंच के फरहान सलमानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शिकायत करते हुए कहा है कि मलखान सिंह जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड अवैध रूप से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

कथित ठेकेदार के गुंडे जबरन गेट पर ही वाहन रोक लेते हैं और वाहनों की चाबी निकाल लेते हैं।
विरोध करने पर झुंड इकट्ठा हो जाता है और वाहन स्वामी के साथ मारपीट की स्थिति तक बन जाती है। इस साइकिल स्टैंड को जल्द से जल्द समाप्त करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें