फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कब्रिस्तान में जबरन निकाला रास्ता, कच्ची कब्रों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में दबंगों द्वारा जबरन रास्ता निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई कच्ची कब्रों और पेड़ों को नष्ट कर दिया गया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने टप्पल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच कस्बा टप्पल के नूरपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में कुछ लोग जेसीबी मशीनें लेकर घुस गए। उन्होंने करीब 10-12 फीट चौड़ा रास्ता खोद दिया। आरोप है कि इस दौरान कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल भी तोड़ दी गई। कई छोटे पेड़ व पौधों को भी उखाड़कर फेंक दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेसीबी चालक और अन्य लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही टप्पल थाना पुलिस और 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थिति को संभाला। लोगों ने कब्रिस्तान की पवित्र जमीन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
लोगों ने कब्रिस्तान की पश्चिम दिशा में रहने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। इनका कहना है कि ये लोग दो जेसीबी मशीनें लेकर कब्रिस्तान परिसर में दाखिल हुए थे। उन्होंने पूर्व से पश्चिम की तरफ एक जबरन रास्ता खोद दिया। इस खुदाई से कई कच्ची कब्रें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की बिना अनुमति के की गई। इस मामले में शरीफ, गफ्फार, जाकिर हुसैन, जमील और आबिद ने संयुक्त प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया है। पीड़ितों ने जबरन खोदे गए रास्ते को तुरंत बंद कराने की मांग की है। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई गई। स्थानीय लेखपाल विनोद कुमार भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद मामले को गंभीर माना। लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर खुदाई अवैध और अनुचित है। अपराध निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें