फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताः सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर, बनारस, कानपुर व प्रयागराज की टीमें

विज्ञापन
राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को अंडर 19 बालिका वर्ग में अपने-अपने पूल मैच जीतकर गोरखपुर, बनारस, कानपुर व प्रयागराज ने की टीमों ने सेमिफाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में पहुंचने के लिए चारों टीम आज भिड़ेंगी।
विज्ञापन

डीएस डिग्री कालेज के खेल मैदान में सुबह आठ बजे से शुरू हुई बालिका अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता के पूल मैच में बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाराणसी ने मेरठ को 3-0, आगरा ने अयोध्या को 2-0, गोरखपुर ने अलीगढ़ को 3-0, कानपुर ने लखनऊ को 6-0, वाराणसी ने मुरादाबाद को 3-0, प्रयागराज ने आगरा को 3-0, बरेली ने लखनऊ को 4-0, मेरठ ने मुरादाबाद को 1-0, प्रयागराज ने अयोध्या को 5-0, गोरखपुर ने मिर्जापुर को 1-0 से हराया।
अलीगढ़ बनाम मिर्जापुर और बरेली बनाम कानपुर के मैच ड्रा रहे। आखिरी गोल तक दोनों टीम के खिलाड़ियों ने खूब मेहनत की। पूल मैच जीतने के बाद आज (शुक्रवार) आयोजित दोनों सेमिफाइनल में गोरखपुर, बनारस, कानपुर और प्रयागराज का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें