फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कुट्टू का आटा खाने से 20 लोग हुए बीमार, कराए गए अस्पताल में भर्ती, भरे नमूने, जांच के आदेश

Thu, 27 Feb 2025 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिन्होंने महाशिवरात्रि पर पर व्रत रखा था। इन सभी ने कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूरी खाईं थीं। कुछ देर बाद ही उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। परिवार के लोग सभी को लेकर जिला अस्पताल दौड़े। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों में  पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 20 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 12 लोगों को तो दवाई देकर घर भेज दिया गया जबकि 8 भर्ती कर लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उन दुकानों की जांच की जहां से कुट्टू का आटा खरीदा गया था। बताया जाता है कि इन दुकानों से खुले में रखा आटा बेचा गया था। खुले में रखा आटा जब धूप के संपर्क में आता है तो एफ़लाटॉक्सिन नाम का केमिकल सक्रिय हो जाता है। जिससे खाने वाले की तबीयत बिगड़ जाती है।

विज्ञापन


यह सभी वह लोग हैं जिन्होंने महाशिवरात्रि पर पर व्रत रखा था। इन सभी ने कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूरी खाईं थीं। कुछ देर बाद ही उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। परिवार के लोग सभी को लेकर जिला अस्पताल दौड़े। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों में  पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जिस आटे को खाकर लोग बीमार हुए वह शहर के बाहरद्वारी, खैर रोड और देहली गेट इलाके से खरीदा गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन तीनों स्थानों से आटे और साबूदाने के नमूने भरे हैं। 100 किलो से अधिक आटा नष्ट कराया है। डीएम संजीव रंजन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

खैर रोड इंद्रा नगर के रहने वाले लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी दुर्गेश ने कुट्टू की पकौड़ी खाई थी। साथ ही दो बच्चों ने भी खाई थी। तीनों को उल्टी होने लगी। घबराहट होने लगी। सभी को अस्पताल लाया गया। बच्चों की तबीयत ठीक है। जबकि दुर्गेश को भर्ती किया गया है। ऐसी ही बात अन्य मरीजों के परिजनों ने बताई।

खाद्य पदार्थों के व्यापारियों से अपील है कि खुले कुट्टू के आटे की बिक्री, भंडारण और वितरण नहीं करें । लोग भी खुले कूट्टू के आटे के स्थान पर  साबूत कुट्टू  घर में पीस कर उसी दिन उपभोग करें ।- दीनानाथ यादव, मंडलीय उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुट्टू का आटा खुला हुआ बेचा जा रहा था। जिसको खाकर लोगों की तबीयत बिगड़ी है। इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। कई जगह से नमूने भरे गए हैं। सभी लोगों की तबीयत अब ठीक है। जांच के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी। - संजीव रंजन, जिलाधिकारी

इनको अस्पताल में भर्ती कराया

- सासनी गेट, लोधी पुरम निवासी राजू रावत की बेटी रागिनी (14), विनीता (12) और पत्नी संध्या रावत। राजू रावत ने बताया कि इन्होंने कुट्टू की पूड़ी खाई थी।
- बाबरी मंडी निवासी दामोदर दास (43)। इनके बेटे यतीश कुमार ने बताया कि पिता ने कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी।
- खैर रोड इंद्रा नगर निवासी दुर्गेश देवी (30)। इनके पति मनोज ने बताया कि दुर्गेश ने कुट्टू की पकौड़ी खाई थी।
- सराय हकीम निवासी ज्योति शर्मा (39) इनके पति राजीव शर्मा ने बताया कि ज्योति ने कुट्टू की कचौड़ी खाई थी।
- रसल गंज निवासी गौरी (20)। इनके पिता हीरालाल ने बताया कि बेटी ने कुट्टू की पकौड़ी खाई थी।

एसीएम मरीजों को देखने पहुंचे
27 फरवरी को अस्पताल में भर्ती लोगों को देखते के लिए एसीएम प्रथम सुधीर कुमार पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से मरीजों का हाल चाल जाना। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने उन्हें बताया कि सभी की तबीयत ठीक है। सभी खतरे से बाहर हैं। आठ मरीजों को अस्पताल के वार्ड संख्या -7 में भर्ती किया गया है। अन्य सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम पहुंची ठिकानों पर, पांच नमूने भरे

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बारहद्वारी स्थित किराना कोठी में सेठ फकीर चंद्र प्रदीप कुमार की दुकान पर पहुंची। यहां से कुट्टू, साबूदाना और सिंघाड़े के नमूने लिए। साथ ही 10 किलो आटा नष्ट कराया। इसके बाद टीम खैर रोड स्थित इंद्रानगर में सुरेंद्र प्रोविजन स्टोर पहुंची। यहां पर टीम ने करीब 78 किलो आटा जब्त करके नष्ट कराया। टीम सासनी गेट पहुंची और यहां पर बालाजी प्रोविजन स्टोर से साबूदाने का नमूना भरा। सासनी गेट से ही राजेश कुमार की दुकान से साबूदाने का नमूना भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें