फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोहरे में बढ़ेगी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने कोहरे के मौसम को देखते हुए कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण किया है तो कुछ ट्रेनों की आवृति में कमी करने का निर्णय लिया गया है। इससे सफर करने वाले यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि कोहरे के चलते सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एवं अलीगढ़ स्टेशन पर रुकने वाली हटिया -आनंद विहार एक्सप्रेस (ट.), सीतामढ़ी -आनंद विहार एक्सप्रेस (ट.) एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज संगम -चंडीगढ़ दो दिसंबर से एक मार्च 2023 तक संचालन निरस्त कर दिया गया है। कामख्या -आनंद विहार (ट.) प्रतिदिन 22 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक, मऊ-आनंद विहार (ट.) सप्ताह में दो दिन 22 दिसंबर 23 फरवरी 2023 तक, जयनगर-नई दिल्ली प्रतिदिन एक दिसंबर से 23 फरवरी 2023 तक आवृत्ति कम की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें