फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से टकराए वाहन, तीन मरे

Sun, 25 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
कोहरे से टकराए वाहन, तीन मरे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल फ्लाईओवर के पास कई वाहन पीछे से एक दूसरे पर चढ़ते चले गए। वाहनों की इस टक्कर में एक महिला सहित तीन की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में एक आगरा और एक हाथरस जिले का निवासी है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी को काटकर शव निकाला जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिकंदरा आगरा निवासी कुसुम पत्नी राममोहन अपनी वैगन-आर कार से दिल्ली जा रही थीं। कार में उनका नौकर भगवान स्वरूप पुत्र खरग सिंह साथ था। कार डोरीलाल पुत्र शिव सिंह चला रहा था। थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर बने फ्लाईओवर पर सुबह करीब आठ बजे उनकी कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई। बताते हैं कि ट्रेलर गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लिया जिससे यह टक्कर हुई। इस पर कार चालक डोरीलाल गाड़ी रोककर उतर गया और ट्रेलर चालक से उसकी कहासुनी होने लगी।
कार में कुसुम एवं रामस्वरूप बैठे हुए थे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक और ट्रेलर गाड़ी ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को घसीटते हुए उसने आगे वाली गाड़ी से मिला दिया। कुसुम और उनके नौकर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद एक टूरिस्ट बस भी पीछे से आकर टकरा गई। इसमें बस चालक सुरेश पुत्र राम सिंह निवासी आगरा एवं कार चालक डोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर ट्रेलर के चालक भाग खड़े हुए। इस हादसे को देख पास पहुंचे हाथरस निवासी सतीश शर्मा भी एक वाहन की चपेट में आ गए। उनकी भी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया। एसओ टप्पल राजीव यादव के अनुसार इस हादसे में तीन की मौत हुई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें